{"_id":"6452959471178ed8af034134","slug":"sister-in-law-beat-brother-in-law-with-a-rod-in-wedding-noida-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: शादी में बहन के भाई ने जीजा को पीटा, पहले दोस्तों संग की बदसलूकी फिर रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: शादी में बहन के भाई ने जीजा को पीटा, पहले दोस्तों संग की बदसलूकी फिर रॉड से किया हमला
Wed, 03 May 2023 10:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 10:41 PM IST
सार
नोएडा में एक शादी समारोह के दौरान साले ने अन्य लोगों के साथ मिलकर जीजा की पिटाई कर दी। इसके बाद ये मामले पुलिस थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एक शादी समारोह में साले ने अन्य लोगों के साथ मिलकर जीजा की पिटाई कर दी। इस मामले में पीडि़त ने कोतवाली सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद निवासी राजीव दत्त ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 6 फरवरी 2023 को अपनी साली की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सपरिवार सेक्टर 31 स्थित एक होटल आए थे।
आरोप है कि जैसे ही वह शादी स्थल पर पहुंचे तो उनके साले अवधेश शर्मा समेत अन्य ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद बहस करते हुए धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब स्वस्थ होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।