{"_id":"678915798ddac9ce43012a96","slug":"sisodia-gopal-rai-and-bhardwaj-filed-nominations-noida-news-c-340-1-del1011-76298-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सिसोदिया, गोपाल राय व भारद्वाज ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सिसोदिया, गोपाल राय व भारद्वाज ने किया नामांकन
विज्ञापन
जनता की सेवा का प्रण लेते हुए अपना नामांकन किया : सिसोदिया
भाजपा के पास दिल्ली चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं : भारद्वाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय ने बाबरपुर विधानसभा सीट से बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले सिसोदिया कालकाजी मंदिर पहुंचे और कालका मां का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा का प्रण लिया है। यह नामांकन ईमानदारी की राजनीति की दिशा में बढ़ाया एक और कदम है। घर से निकलते समय सिसोदिया के परिवार ने दही-चीनी खिलाकर तिलक किया। इस दौरान सिसोदिया ने विदेश में पढ़ रहे बेटे से वीडियो कॉल पर बात भी की। नामांकन के समय उनके साथ पत्नी सीमा सिसोदिया भी मौजूद रहीं। वहीं, नामांकन के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा के पास दिल्ली चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है। इधर, नामांकन के बाद गोपाल राय ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए लड़ाई है। बाबरपुर की जनता इस बार विकास की राजनीति को चुनने का मन बना चुकी है।