फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sirsa receives defamation notice from Jarnail Singh; apology demanded within seven days.

Noida News: सिरसा को जरनैल सिंह का मानहानि नोटिस, सात दिन में माफी की मांग

Thu, 08 Oct 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Sirsa receives defamation notice from Jarnail Singh; apology demanded within seven days.
-आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा के बचाव में सिरसा ने झूठे बयान देकर उनकी छवि खराब की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को मानहानि का नोटिस भेजकर सात दिन में बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। जरनैल सिंह का आरोप है कि मंत्री प्रवेश वर्मा के बचाव में सिरसा ने उनके खिलाफ झूठे और भ्रामक बयान दिए, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।


जरनैल सिंह ने कहा कि सिरसा ने दावा किया कि प्रवेश वर्मा अकेले मौके पर पहुंचे थे और वह 45 मिनट बाद भीड़ लेकर पहुंचे। उनके मुताबिक, वह भी अकेले अपनी गाड़ी से उतरे थे, जबकि भाजपा समर्थक पहले से मौके पर मौजूद थे। उन्होंने इसे पूरे घटनाक्रम को लेकर साजिश बताया। उन्होंने सिरसा के उस बयान को भी गलत बताया, जिसमें पांच अक्तूबर को गुरु नानक देव के गुरुपर्व के चलते गुरुद्वारा कमेटी के अनुरोध पर अस्थायी सड़क बनाए जाने की बात कही गई थी। जरनैल सिंह ने दावा किया कि गुरुपर्व अभी कई महीने दूर है और सड़क का उद्घाटन फरवरी में ही हो चुका था। जेई को पीटे जाने और एफआईआर संबंधी बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article