{"_id":"692a04682568dda6e7053734","slug":"sir-process-is-important-workers-should-be-alert-ram-achal-rajbhar-na-news-c-20-vns1056-1203210-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर की प्रक्रिया महत्वपूर्ण, सतर्क रहें कार्यकर्ता : रामअचल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर की प्रक्रिया महत्वपूर्ण, सतर्क रहें कार्यकर्ता : रामअचल राजभर
विज्ञापन
शिवपुर विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को बैठक हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने एसआईआर की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। विपक्षी दल अपने मतदाताओं का नाम कटने से नहीं बचा सके। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण चुनाव में देखने को मिला। ऐसी स्थिति यूपी में नहीं आनी चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर अपने बूथ को मजबूत बनाने की जरूरत है। बीएलओ के साथ मिलकर एसआईआर का फाॅर्म भरवाने और जमा कराने की है। किसी भी प्रकार की समस्या या तकनीकी दिक्कत आए तो पार्टी फोरम पर बताया जाए।
राजभर ने कहा कि सत्ताधारी दल के मंसूबों को नाकाम करने का समय आ गया है। सभी कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अक्षय कुमार बबलू, राम बालक पटेल, अवधेश पाठक आदि मौजूद रहे।