फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SIR: Counting forms reached 17.49 lakh out of 18.65 lakh voters

एसआईआर : 18.65 में से 17.49 लाख मतदाताओं तक पहुंचा गणना प्रपत्र

Sun, 16 Nov 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
SIR: Counting forms reached 17.49 lakh out of 18.65 lakh voters
जिला प्रशासन ने सोमवार तक सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने का किया दावा
विज्ञापन


15 नवंबर तक गणना प्रपत्र वितरण का तय किया था लक्ष्य, अब भरकर वापस लेने का काम शुरू

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान 17.49 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने का काम पूरा हो गया है। प्रशासन ने सोमवार तक बाकी मतदाताओं तक भी गणना प्रपत्र पहुंचने का दावा किया है। साथ ही गणना प्रपत्रों को भरवाकर जमा करवाने का काम भी शुरू हो गया है। बीएलओ को गहनता के साथ प्रपत्र भरवाकर जमा करना होगा। अफसरों ने बताया कि चार दिसंबर तक सत्यापन का काम पूरा करना होगा।

भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चार नवंबर से जिले में विधानसभा की मतदाता सूचियों के सत्यापन का काम शुरू हुआ है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 1868 बूथों पर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। पहले चरण में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटा गया है और उसे भरने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने 15 नवंबर तक सभी 18.65 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र देने का लक्ष्य तय किया था। जो रविवार तक करीब 94 प्रतिशत पूरा हो गया है। अफसरों का कहना है कि बाकी मतदाताओं को खोजा जा रहा है। जल्द ही सभी को गणना प्रपत्र बांट दिया जाएगा। हालांकि कुछ जगह पर घर पर मतदाता नहीं मिले है तो उनको तलाश किया जा रहा है। वहीं बीएलओ ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र लेना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed