फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Simarjeet Singh will go to Jakarta to show his strength in golf

Noida News: जकार्ता जाकर गोल्फ में दम दिखाएंगे सिमरजीत सिंह

Sat, 06 Jun 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Simarjeet Singh will go to Jakarta to show his strength in golf
फोटो
विज्ञापन

अहमदाबाद में जीता प्रतिष्ठित आईजीयू खिताब, अब इंडोनेशिया में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व


नोएडा। नोएडा के गोल्फर सिमरजीत सिंह ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय गोल्फ जगत में शहर का नाम रोशन किया है। सिमरजीत की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए उनका चयन भारत की ओर से प्रतिष्ठित एशिया पैसफिक गोल्फ कंफडेरेशन (एपीजीसी) मिड एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप 2026 के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 जून 2026 तक जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित होगी, जहां वह भारतीय तिरंगे का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिमरजीत वर्तमान में भारत की मिड एमेच्योर श्रेणी की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आते हैं। हाल ही में सिमरजीत सिंह ने अहमदाबाद के केनविल गोल्फ क्लब में इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया मिड एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया था। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 75, 73 और 74 के स्कोर के साथ चैंपियनशिप जीतने में सफलता प्राप्त की थी। पहले भी 2020, 2021, 2022 में लगातार यह खिताब अपने नाम किया था। 2000, 2001, 2002 में लगातार तीन बार श्रीलंका एमेच्योर चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। कोच धर्मेंद्र सिंह के अनुसार जकार्ता में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में इनसे काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed