फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Silver robbery case: Khakis have been spotted with the actions of home guards

चांदी लूट मामला : होमगार्डों की करतूत से खाकी पर लगते रहे हैं धब्बे

Sun, 17 Jan 2021 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Silver robbery case: Khakis have been spotted with the actions of home guards
चांदी लूट मामला : होमगार्डों की करतूतों से खाकी पर लगते रहे हैं धब्बे
विज्ञापन

नोएडा। होमगार्डों की करतूतों ने खाकी के दामन पर कई बार धब्बे लगाए हैं। लूट से लेकर उगाही और हनी ट्रैप जैसे आपराधिक मामलों में होमगार्डों की गिरफ्तारी पहले भी हुई है। करीब 8 साल पहले कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में हनी ट्रैप मामले में होमगार्ड की गिरफ्तारी हुई थी। दिसंबर 2018 में सवारियों को लूटने वाले गिरोह में होमगार्ड की संलिप्तता पाई गई थी। सितंबर 2020 में पुलिस की वर्दी में लूट करने वाले होमगार्डों राजेश व रामअवतार को बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कई लूट व अन्य घटनाओं में होमगार्डों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, बीते बुधवार को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर 30 किलो की चांदी लूट मामले में दो होमगार्डों की शामिल होने से पुलिस छवि एक बार फिर खराब हुई है। इस मामले में गिरफ्तार और फरार होमगार्ड की बर्खास्तगी के लिए कमिश्नरेट ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा है।
फरार होमगार्ड की जल्द गिरफ्तारी का दावा
आगरा के ज्वेलर के चालक से 30 किलो चांदी लूट के मामले में फरार होमगार्ड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बुधवार को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो होमगार्ड विक्रांत और उमेश ने चेकिंग के नाम पर आगरा के ज्वेलर के कार चालक से चांदी की 30 किलो की सिल्ली लूट ली थी। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को वारदात का खुलासा करते हुए होमगार्ड विक्रांत समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दूसरा होमगार्ड उमेश फरार चल रहा है। विक्रांत सेक्टर-20 और उमेश एक्सप्रेसवे कोतवाली में तैनात था। नोएडा जोन के अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी होमगार्ड को बर्खास्त करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ पत्र भेजा गया है। जल्द ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस मामले फरार आरोपी होमगार्ड उमेश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा से ही खुला था होमगार्ड वेतन घोटाला
वर्ष 2019 में नोएडा पुलिस ने होमगार्ड वेतन घोटाले का पर्दाफाश किया था। इस मामले में कमांडेंट समेत 5 आरोपियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ये आरोपी होमगार्डों की ड्यूटी के लिए फर्जी मस्टररोल तैयार करते थे। उनके वेतन के नाम पर करोड़ों रुपये की फर्जीवाड़ा का सामने आया था। नोएडा पुलिस के इस खुलासे के बाद प्रदेश के कई जिलों में फर्जी मस्टर रोल का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed