फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Silver regains its shine in 15 days, gold also shines

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में गिरावट से 15 दिन में बाजार में आई रौनक, कारोबारियों के खिले चेहरे

Sat, 25 Oct 2025 02:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 25 Oct 2025 02:44 AM IST
सार

धनतेरस के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे त्योहारों के बाद सराफा बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। इस गिरावट ने खरीदारों को आकर्षित किया और व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त में कारोबार पिछले वर्ष की तुलना में 50 फीसदी तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Silver regains its shine in 15 days, gold also shines
सोने-चांदी का भाव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सोने और चांदी के लगातार गिरते भाव से त्योहार बाद सराफा बाजार में फिर से रौनक दिखने लगी है। धनतेरस से अब तक सोने के भाव में 5000 तो चांदी के भाव में 17000 रुपयों की गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार को बाजार खुलने पर शादी विवाह के लिए गहनों की खरीद शुरू हुई है। सराफा कारोबारी भाव गिरने से उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार के सहालग में 50 फीसदी ज्यादा कारोबार होगा।
विज्ञापन


इस बार 18 अक्तूबर को धनतेरस वाले दिन से सोने और चांदी के जो भाव गिरे तो लगातार गिरते ही चले गए, जबकि धनतेरस से एक दिन पहले 17 अक्तूबर को सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे। अगले ही दिन धनतेरस पर सोने के भाव 4000 तो चांदी पर 19500 रुपये गिर गए। इससे खुश लोगों ने धनतेरस पर सोना और चांदी की अच्छी खरीदारी की।
विज्ञापन


लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्रनाथ रस्तोगी बताते हैं कि मांग के मुकाबले आपूर्ति न हो पाने की वजह से दाम चढ़े रहे थे। आपूर्ति सामान्य हुई तो धनतेरस वाले दिन भाव गिर गए। जब भी तेजी से दाम चढ़ते हैं तो उतनी जल्दी गिरते भी हैं। शुक्रवार से बाजार खुलने पर सहालग के लिए गहने खरीदनों वालों की भीड़ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉर्टेज की वजह से बढ़ा था भाव
लखनऊ। लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा बताते हैं कि चांदी में के भाव में कमी घटे हुए प्रीमियम की वजह से है। धनतेरस से पहले चांदी पिछले साल के मुकाबले दोगुने भाव पर थी। एक साल में दोगुना रिटर्न किसी अन्य मेटल पर नहीं था, इसी वजह से निवेश के लिए चांदी की मांग बढ़ी। इससे धनतेरस से पहले चांदी की शॉर्टेज हो गई और भाव और ज्यादा बढ़ गए।

15 दिन पुराने भाव पर लौट गई चांदी
17 अक्तूबर को रिकॉर्ड ऊंचाई 192000 रुपये किलो पर पहुंचने के बाद चांदी वापस 8 अक्तूबर के भाव पर आ गई है। 24 अक्तूबर को चांदी का रेट 156000 रहा, जबकि 8 अक्तूबर वाले दिन चांदी का भाव 155800 रुपये था।


एक हफ्ते में सोना 9000 चांदी 36500 रुपये सस्ती
धनतेरस से एक दिन पहले 17 अक्तूबर को सोना 137000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 192000 रुपये किलो थी, लेकिन धनतेरस वाले दिन से भाव गिरना शुरु हुआ तो शुक्रवार को एक ही हफ्ते में सोने के भाव में 9000 तो चांदी में 36500 रुपये की गिरावट आई है।

तारीख सोना/10 ग्राम (24 कैरेट) चांदी/किलो
08 अक्तूबर 126000 155800
15 अक्तूबर 132000 190000
16 अक्तूबर 132600 187000
17 अक्तूबर 137000 192500
18 अक्तूबर 133000 173000
24 अक्तूबर 128000 156000

साल दर साल अक्तूबर में ऐसे बढ़े दाम
वर्ष चांदी (प्रति किलो)
अक्तूबर 2023 रु 74,600
अक्तूबर 2024 रु 104400
अक्तूबर 2025 रु 156000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed