Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Silt slows down road progress, leaves authorities frustrated

Noida News: सिल्ट ने रोकी सड़कों की रफ्तार, प्राधिकरण के ढुलमुल रवैये से जनता बेजार

Sat, 04 Jul 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Silt slows down road progress, leaves authorities frustrated
जगदीश यादव
- फोटो
विज्ञापन


सिल्ट ने रोकी सड़कों की रफ्तार, प्राधिकरण के ढुलमुल रवैये से जनता बेजार
सड़कों पर पड़ी सिल्ट से लग रहा जाम, पैदल चलने में लोगों को हो रही परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राधिकरण ने किसी तरह नालों की सफाई का काम शुरू तो कराया लेकिन अब ये निवासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शहर की सड़कें हो या फुटपाथ, हर जगह नाले की सिल्ट पड़ी है। हाल इतना खराब है कि पैदल गुजरने तक की जगह फुटपाथ पर नहीं बची है। सिल्ट से पूरा रास्ता प्रभावित हो गया है। सिल्ट पड़े होने से उसका पानी भी वहीं थम गया है। अब स्थिति ये है कि लोगों को मजबूरन सड़क पर पैदल चलना पड़ रहा है। गनीमत है कि अभी तक इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। ऐसी स्थिति रही तो पैदल चलने वाले लोग सड़क दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं।
सेक्टर-62 में फुटपाथ पर सिल्ट काफी जगह निकाल कर छोड़ दी गई है। जो कि पूरे फुटपाथ पर बिखर गई है। सेक्टर-100 में भी फुटपाथ पर चलने भर की जगह नहीं बची। यहां की सड़कें भी ऐसी ही स्थिति में हैं। सेक्टर-121 और 73 में सिल्ट के कारण सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है, जिससे वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन रही है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई के बाद सिल्ट को तत्काल उठाने के बजाय कई-कई दिनों तक सड़क और फुटपाथ पर छोड़ दिया जाता है, जिससे धूल उड़ने और गंदगी की समस्या भी बढ़ जाती है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि दुर्गंध और संक्रमण फैलने का डर भी बना हुआ है।
विज्ञापन

सेक्टर में कई जगह सड़क पर सिल्ट छोड़ दी गई है। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। -जगदीश यादव, सेक्टर 71,

सिल्ट को पूरे फुटपाथ पर फैला दिया है। पैदल गुजरने वालाें के लिए रास्ता तक नहीं बचा। --गोपाल शर्मा, सेक्टर 62

शहर को साफ करने के बजाय और गंदा कर दिया है। सिल्ट निकालकर छोड़ दी गई है। -अवतार सिंह, सेक्टर 5

नाले से निकाली गई सिल्ट दोबारा नाले में जा रही है। सफाई का क्या फायदा। -रेनू बाला शर्मा, सेक्टर 44

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

जगदीश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed