नोएडा: बेसमेंट में बने थे 600 से ज्यादा लॉकर, नकदी और आभूषण बरामद, मिली अनियमितता
विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कई लॉकरों में नगदी और आभूषण मिले हैं। यहां अनियमितताएं भी मिली हें। मसलन, यहां लॉकर लेने वालों के केवाईसी नहीं मिले। जिन लॉकरों में सामान मिला है, उनके मालिकों से जानकारी ली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-50 स्थित लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने वाली निजी एजेंसी में लगातार तीसरे दिन आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन चला। एक मकान के बेसमेंट में संचालित मानसम नामक इस सेफ्टी वॉल्ट में 600 से ज्यादा लॉकर विभाग की अन्वेषण शाखा को मिले हैं। रविवार देर रात तक 500 से अधिक लॉकरों को खंगाला गया। पांच संदिग्ध लॉकरों के मालिक सामने नहीं आए हैं। ऐसे में इन लॉकरों को कटर से कटवाया जाएगा।
विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कई लॉकरों में नगदी और आभूषण मिले हैं। यहां अनियमितताएं भी मिली हें। मसलन, यहां लॉकर लेने वालों के केवाईसी नहीं मिले। जिन लॉकरों में सामान मिला है, उनके मालिकों से जानकारी ली गई है। इस कार्रवाई के दौरान काली कमाई खपाने के संकेत भी मिले हैं। इसके बाद सोमवार को विभाग ने सर्वे की कार्रवाई को सर्च में तब्दील कर दिया। इस सेफ्टी वॉल्ट का संचालन पूर्व आईपीएस का बेटा कर रहा है। हालांकि, संबंधित पूर्व आईपीएस के भी दो लॉकर यहां मिले हैं।
एक पूर्व आईपीएस के लॉकर भी मिले
इसके अलावा प्रदेश के उच्च पद पर तैनात रहे एक अन्य पूर्व आईपीएस के लॉकर भी मिले हैं। पिछले पांच साल से इस सेफ्टी वॉल्ट में लॉकर किराये पर देने का काम किया जा रहा है। गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद विभाग ने अलग-अलग टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेक्टर-50 स्थित घर के बेसमेंट में पुलिस बल की मौजूदगी में आयकर विभाग की टीम छानबीन कर रही है। लॉकरों के अलावा मौके पर मौजूद लैपटॉप व अन्य दस्तावेज की भी जांच की जा रही है।