{"_id":"68f1448e07de2915f003e303","slug":"siddharthnagar-news-welcome-ceremony-held-for-newly-admitted-students-na-news-c-227-1-sdn1003-146613-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ स्वागत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ स्वागत समारोह
Fri, 17 Oct 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
इटवा। डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में बृहस्पतिवार को प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय की अध्यक्षता में सीनियर छात्र व छात्राओं ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसडीएम इटवा कुणाल ने कहा कि12वीं परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जब महाविद्यालय में प्रवेश लेते हैं तो उन्हें खुला वातावरण व अलग परिवेश मिलता है।
इस परिवेश में बच्चों का आपस में विचारों का आदान-प्रदान होता है, जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इसका लाभ उठाकर आप सभी बच्चे सतत विकास के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा काजल, महिमा और सुषमा के सरस्वती वंदना से शुरू हुआ, इसके बाद छात्रा अपराजिता दूबे, अलका व साक्षी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।