फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SI removed boom on demanding toll, assaulted manager

Noida News: टोल मांगने पर दरोगा ने हटाया बूम, मैनेजर से की मारपीट

Thu, 13 Jun 2024 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
SI removed boom on demanding toll, assaulted manager
- लुहारली टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर यूपी पुलिस के दरोगा ने जबरन बूम हटाकर कार निकला और मैनेजर से मारपीट की। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट करने वाले दरोगा प्रवीण कुमार की तैनाती स्थल का पता लगाया जा रहा है।

बृहस्पतिवार सुबह कार सवार दरोगा दादरी से सिकंदराबाद जा रहा था। जीटी रोड स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर बूथ कर्मचारियों ने दरोगा से टोल शुल्क की मांग की। आरोप है कि टोल मांगने पर दरोगा आग बबूला होकर गाड़ी से उतरा। उसने जबरन टोल बूम को हटा दिया। जबरन बूम हटाने का विरोध कर रहे कर्मचारी से मारपीट की। यही नहीं गाड़ी निकालकर अन्य गाड़ियों के लिए भी टोल फ्री कर दिया। टोल कर्मचारियों और मैनेजर में इसका विरोध किया। आरोप है कि दरोगा ने टोल मैनेजर व कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की कर अभद्रता की। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। दरोगा सबक सिखाने की धमकी देकर चला गया। टोल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अमित प्रताप सिंह के मुताबिक टोल प्लाजा पर अभद्रता करने वाले दरोगा का नाम प्रवीण कुमार बताया जा रहा है। दरोगा की तैनाती की जानकारी जुटाई जा रही है। टोल प्लाजा पर अभद्रता करने के मामले को लेकर जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed