फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shrikant episode: Tyagi Samaj criticized the attitude of Police-MP

श्रीकांत प्रकरण : त्यागी समाज ने पुलिस-सांसद के रवैये की आलोचना की

Thu, 18 Aug 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shrikant episode: Tyagi Samaj criticized the attitude of Police-MP
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी प्रकरण सियासी और जातिगत रंग लेने के बाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को त्यागी समाज ने फिर से पुलिस, प्रशासन और सांसद के रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं था, जिसे इतना बढ़ाकर पेश किया जाए और संगीन धाराएं लगाईं जाएं। श्रीकांत के परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

त्यागी समाज ने मीडिया से कहा कि श्रीकांत के रोते-बिलखते बच्चों को देखने के लिए जब युवक सोसाइटी में पहुंचे तो उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया गया। आननफानन में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया। मीडिया में एमएलसी सुनील साजन ने त्यागी समाज को अपशब्द कहे। दो पक्षों की लड़ाई में एकपक्षीय मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लोग सांसद को भड़का रहे : धीरेंद्र सिंह
सांसद के आरोपों के जवाब देते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने फोन पर अमर उजाला से कहा कि मैं श्रीकांत को नहीं जानता। सांसद डॉ. महेश शर्मा पार्टी के जनप्रतिनिधि हैं। मैं उनके खिलाफ कैसे साजिश कर सकता हूं। काफी दिन से अस्पताल में था और अब बेड पर हूं, मेरा साजिश में विश्वास नहीं है और न ही करता हूं। राजनेता तो नोएडा में हैं और वहीं से राजनीति की जा रही होगी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर, मुज्जफरनगर और रुड़की में जो पंचायतें हो रही हैं, क्या वह भी मैं ही करा रहा हूं और वहां तक मैं कैसे पहुंच सकता हूं। ऐसे में सांसद को जो लोग भड़का रहे हैं उनसे सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया वायरल ऑडियो कर रहे सवाल खड़े
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने सांसद डॉ. महेश शर्मा पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दो साल पहले भी सांसद ने इनके बीच समझौता कराया था। जब सांसद दोनों पक्षों को जानते थे तो श्रीकांत को इतना बड़ा बनाकर गिरफ्तार क्यों कराया। वहीं, जब श्रीकांत के बच्चों को बचाने के लिए छह युवक गए थे तो उन्हें छुड़ाया क्यों नहीं। यह सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा सांसद डॉ. महेश शर्मा के एक गार्ड का भी ऑडियो वायरल किया गया। इसमें कहासुनी हो रही है।

दलित समाज ने मांगेराम से माफी मांगने को कहा
बुधवार को सोशल मीडिया पर दलित समाज के युवाओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सांसद डॉ. महेश शर्मा और मांगेराम त्यागी के बीच हुए वार्तालाप में समाज को अपमानित करने का आरोप लगाया है। राहुल आर्यन ने फेसबुक पर पोस्ट कर मांगेराम से दलित समाज से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि माफी नहीं मांगी तो कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से मांग करेंगे। बता दें कि श्रीकांत मामले को लेकर सांसद व मांगेराम के बीच वार्तालाप हुआ था। इसमें मांगेराम ने कुछ प्रतिबंधित शब्दों का इस्तेमाल किया था, इन्हीं शब्दों को लेकर दलित समाज नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed