फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JEE Main Result Shreyas Mishra of Greater Noida became state topper of Delhi by scoring 100 percentile

JEE Main Result: ग्रेनो के श्रेयस मिश्रा 100 पर्सेंटाइल लाकर बने दिल्ली के स्टेट टॉपर, बताया सफलता का मंत्र

Mon, 16 Feb 2026 09:49 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 09:49 PM IST
सार

श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेंस के प्रथम सत्र में 100 पर्सेंटाइल लाकर दिल्ली स्टेट में टॉप किया है। बारहवीं के छात्र श्रेयस ने बताया कि वह एकाग्रता से पढ़ाई करते थे और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
JEE Main Result Shreyas Mishra of Greater Noida became state topper of Delhi by scoring 100 percentile
श्रेयस मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी में रहने वाले श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेंस के प्रथम सत्र में 100 पर्सेंटाइल लाकर दिल्ली स्टेट में टॉप किया है। दिल्ली की रोहिणी में स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में श्रेयस 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि वह कभी भी घंटे के हिसाब से पढ़ाई नहीं करते थे। जितनी देर पढ़ाई करते थे। उतनी देर एकाग्रता के साथ बैठते थे। उन्हें भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके 100 पर्सेंटाइल आए हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहकर उन्होंने पढ़ाई की है। सोशल मीडिया से दूरी ने ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता दिलाई है। फिलहाल वह अभी 12वीं की परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। 18 फरवरी को उनकी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा है।

विज्ञापन

श्रेयस ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य सत्र-2 और एडवांस पर फोकस है। वह प्रतिदिन अभ्यास जरूर करते थे। हर विषय को बराबर बराबर समय देते थे, जिन बिंदुओं पर वह कमजोर थे। उन पर ज्यादा फोकस रहता था। उनका कहना है कि वह ग्रेनो वेस्ट स्थित घर पर महीने में केवल दो बार ही जाते हैं। हॉस्टल में भी कम ही दोस्त हैं। हमेशा उनका लक्ष्य केवल पढ़ाई पर ही रहता है। उन्होंने बताया कि अभी 12वीं की परीक्षा पर सबसे अधिक ध्यान है। इसके बाद आगे लक्ष्य पर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी एक छोटी बहन है। जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमिटी विश्वविद्यालय में मां हैं एसोसिएट प्रोफेसर 
पिता सुमंत मिश्र ने बताया की नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में श्रेयस की मां कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद साइबर सिक्योरिटी के लिए काम करते हैं। बेटे का केवल पढ़ाई पर ही फोकस रहता है। कभी भी बेटे को पढ़ाई के लिए बोलना नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि बच्चों को हर अभिभावक को दवाब नहीं देना चाहिए। श्रेयस हमेशा से टॉपर रहा है। वह कभी घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed