फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shrawan Samiti gets award

श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति को मिला पुरस्कार

Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shrawan Samiti gets award
नगीना। श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति नगीना को 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्था का राज्य पुरस्कार मिला है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव द्वारा 50 हजार रुपये की अनुदान राशि इन्हें दी गई है। जिले में पहली बार किसी सामाजिक संस्था एवं सरकारी संस्था को इतना बड़ा सम्मान मिला है।
विज्ञापन

श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति हरियाणा द्वारा नगीना कस्बा में पहली से पांचवीं तक दिव्यांगजनों के लिए स्कूल चलाया जा रहा है, जिसमें 45 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। सामाजिक संगठनों के अनुरोध पर जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा ने दो स्कूलों का एलान किया था जिसमें एक स्कूल नगीना में खुल गया है, दूसरा मरोड़ा गांव में खुलना बाकी है। वाणी एवं श्रवण निशक्तजन कल्याण समिति हरियाणा के सहायक निदेशक एवं नगीना स्कूल के प्राचार्य जोगेश प्रकाश गौड़ ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव द्वारा पंचकुला में दिया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष छठी कक्षा में विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। कोई भी इस स्कूल से मुफ्त में सांकेतिक भाषा सीख सकता है उसके लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed