फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Show cause notice to DGM of the authority

Noida News: प्राधिकरण के डीजीएम को कारण बताओ नोटिस

Mon, 01 Apr 2024 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to DGM of the authority
प्राधिकरण के डीजीएम को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

-साफ-सफाई के काम में लापरवाही पर शासन को मामला रेफर कर सकता है प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम एसपी सिंह को सीईओ लोकेश एम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यही नहीं साफ-सफाई में लापरवाही और शासकीय एवं पदीय दायित्वों को गंभीरता से नहीं लेने पर मामला शासन को रेफर किया जा सकता है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने सोमवार को क्षेत्र की निगरानी के बाद एक्शन लिया।
प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि सोमवार को सीईओ ने सेक्टर-6 कार्यालय से होते हुए सेक्टर-3, हरौला लेबर चौक, टी सीरीज चौराहा तक गए। इसके बाद सेक्टर-19 पानी की टंकी से होते हुए अट्टा रोड से डीएससी रोड सेक्टर-29, 37, अगाहपुर से आगे सेक्टर-49 का निरीक्षण किया। सीईओ ने सेक्टर-49, 50, 51, 62, 57 समेत दूसरे कई सेक्टरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी सफाईकर्मी नहीं दिखाई पड़े। सेक्टर-18 में गंदगी पाए जाने पर सुपरवाइजर की छह माह की सेवाएं निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन

अब प्रत्येक दिन होगा साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

नोएडा। शहर में रोजाना साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण होगा। प्राधिकरण के जीएम, डीजीएम और वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के अधिकारी को प्रत्येक दिन इसकी जांच करेंगे। वहीं हर तीसरे दिन एसीईओ स्तर की अधिकारी निरीक्षण करेंगे। सोमवार को प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने साफ-सफाई में सुधार के लिए नई व्यवस्था बनाकर निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान कमियों को चिह्नित कर समाधान भी किया जाएगा। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में सीईओ ने कहा कि वर्क सर्किलों के अंतर्गत नालियों व सड़कों आदि से संबंधित डिजाइन उपलब्ध नहीं कराया जाता। जिससे कि कार्य के निरीक्षण के दौरान सटीक तथ्य का पता नहीं चल पाता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed