{"_id":"660aec26da665255200c6cd9","slug":"shovel-and-car-recovered-in-yash-mittal-murder-case-grnoida-news-c-23-1-noi1091-28956-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यश मित्तल हत्याकांड में फावड़ा और कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यश मित्तल हत्याकांड में फावड़ा और कार बरामद
विज्ञापन
यश मित्तल हत्याकांड में फावड़ा और कार बरामदद
रिमांड पर लेने के दौरान मुख्य आरोपी से दादरी पुलिस ने की पूछताछ, सिम कार्ड और मोबाइल भी बरामद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। बैनेट यूनिवर्सिटी के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र यश मित्तल की एक माह पहले हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को दादरी पुलिस ने रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार, फावड़ा, मोबाइल और मृतक का सिम कार्ड बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से जनपद अमरोहा के गजरौला स्थित टीचर कॉलोनी निवासी यश दादरी कोतवाली क्षेत्र के बैनेट यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। 26 फरवरी की शाम दोस्त यूनिवर्सिटी से कार में बैठाकर यश को गजरौला ले गए। गजरौला में जंगल पार्टी में शराब पी गई। इस दौरान कहासुनी में यश ने एक आरोपी को ऐसे शब्द बोल दिए जो वह बर्दाश्त नहीं कर सका। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। मरा हुआ समझ कर आरोपियों ने गड्ढा खोदकर यश को दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों ने यश के मोबाइल से 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक आरोपी न्यायालय में पेश हो गया था। पुलिस ने गजरौला के लक्ष्मी नगर निवासी आरोपी शुभम चौधरी को न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लाकर गहनता से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर नैनीताल कालाढूंगी के जंगलों से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, मृतक छात्र का सिम कार्ड और मोबाइल बरामद किया है। जबकि गजरौला के समीप तिगरिया के जंगल देव कंपनी के पास गेहूं के खेत से फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
घटना के बाद से आरोपी फरार था और उसने अदालत में सरेंडर कर दिया था, इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो हत्या में प्रयुक्त कार, फावड़ा और मोबाइल समेत सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।