फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shot in the leg of the miscreant who robbed the blade

ब्लेड मारकर लूटने वाले बदमाश के पैर में लगी गोली

Sat, 14 May 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shot in the leg of the miscreant who robbed the blade
नोएडा। शहर में छह से ज्यादा लूट करने वाले बदमाश को फेज-1 थाना पुलिस ने मुठभेड़ में सेक्टर-14ए नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ब्लेड मारकर लोगों को घायल करने के बाद लोगों से मोबाइल फोन और चेन झपटकर फरार हो जाता था। आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल, स्कूटी और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी फराज के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर में रहकर सुबह-शाम मोबाइल और चेन झपटता था। साथ ही, ब्लेड मारकर लूटपाट करता था। पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीमें कोतवाली प्रभारी विरेशपाल गिरि की अगुवाई में हरौला क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा कर सेक्टर-14ए नाले के पास घेर लिया। आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। आरोपी पर अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed