फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shot in money transaction, son's death and father serious

पैसों के लेनदेन में मारी गोली, पुत्र की मौत और पिता गंभीर

Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shot in money transaction, son's death and father serious
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के चौरोली गांव में मंगलवार शाम को पैसों के लेनदेन में पड़ोसियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। परिजन घायलावस्था में पिता-पुत्र को लेकर जेवर के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रामवीर का पड़ोस में ही रहने वाले पारिवारिक रिश्तेदार ओमवीर और उसके बेटे रोहित से पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामले ने तूल पकड़ा और दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच रोहित समेत दो अन्य आरोपियों ने रामवीर और उसके बेटे पंकज उर्फ आशिक (20) को गोली मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों और परिजनों ने गंभीर अवस्था में जेवर के कैलाश अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पंकज उर्फ आशिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामवीर को नोएडा रेफर कर दिया है। मंगलवार रात तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि 9 मई को पंकज की बहन की शादी थी। वहीं, 14 मई को पंकज की शादी होनी थी। रामवीर ने पुलिस को बताया कि तीन-चार दिन पहले भी आरोपियों ने पत्थरबाजी की थी। कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि क्षणिक आवेश में रोहित समेत दो आरोपियों पर गोली चलाने का आरोेप है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां
ग्रामीणों ने बताया कि रामवीर समेत पूरा परिवार पंकज और उसकी बहन की शादी की तैयारी में जुटा था। घर पर खुशियां का माहौल था, लेकिन घटना के बाद से रामवीर के घर समेत पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि घर पर मांगलिक कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी की जा रही थी। हालांकि, कोरोना की वजह से कम ही मेहमान बुलाए जाने थे, लेकिन सारी खुशियां चंद पलों में मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण भी गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि गांव निवासी रामवीर और ओमवीर में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग हुई है। घटना में आशिक की मौत हो गई है। वहीं, घायल रामवीर का उपचार कराया जा रहा है। दूसरे पक्ष की 4 महिलाओं को भी चोट आई है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed