{"_id":"6612c730e3fddf43920e851a","slug":"shot-at-forest-department-team-and-hit-himself-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29312-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के ध्यानार्थ : वन विभाग की टीम पर चलाई गोली खुद को ही लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के ध्यानार्थ : वन विभाग की टीम पर चलाई गोली खुद को ही लगी
विज्ञापन
वन विभाग की टीम पर चलाई गोली खुद को ही लगी
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात सूरजपुर वेटलैंड में हुई घटना
घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती, लोहे की ग्रिल काट रहे थे बदमाश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर वेटलैंड में शनिवार रात बदमाशों ने वन विभाग की टीम पर गोली चला दी। गोली एक बदमाश को ही लगी, जिससे वह घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश वेटलैंड की चहारदीवारी में लगी लोहे की ग्रिल काट रहे थे। तभी वन विभाग की टीम पहुंची और बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर गोली चला दी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बदमाश को जेल भेजा जाएगा।
सूरजपुर वेटलैंड की चहारदीवारी में लोहे की ग्रिल लगी है। शनिवार देर रात करीब पौने 12 बजे बदमाश 130 मीटर रोड की तरफ से ग्रिल चोरी कर रहे थे। लोहे के कटर की आवाज आने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने वन विभाग की टीम को वापस जाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर गोली चलाने की धमकी दी। वन विभाग की टीम आगे बढ़ी तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली चलाने के बाद बदमाश भाग निकले। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचे तो एक बदमाश घायल पड़ा हुआ मिला। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश की पहचान मंजीत निवासी डूंडाहेड़ा, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
बदमाश दो दिन से चोरी कर रहे थे ग्रिल
वन विभाग के अफसरों ने बताया कि बदमाश पिछले दो दिन से लोहे की ग्रिल चोरी कर रहे थे। दो दिन में 40 से अधिक ग्रिल चोरी कर ले जा चुके थे। शनिवार की रात भी बदमाश ग्रिल चोरी कर रहे थे। रात में करीब 16 ग्रिल निकाल चुके थे, लेकिन टीम के पहुंचने से सफल नहीं हो सके। एक ग्रिल की कीमत 5000 से अधिक है, जबकि अब तक चोर करीब दो लाख की ग्रिल चोरी कर ले जा चुके हैं।