{"_id":"6aca4a00eb74d6cc8506f3aa","slug":"shopkeeper-beaten-up-due-to-enmity-noida-news-c-1-noi1095-4817862-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रंजिश में दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रंजिश में दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज दो थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रंजिश में दुकानदार के साथ मारपीट करने और उसकी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्की सिंह गांव की गली नंबर-44 में परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव का रहने वाला अनुज भाटी उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि बुधवार रात अनुज उनकी दुकान पर पहुंचा और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दुकान के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की। लक्की ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।