फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shoot to dead from his Revovler

युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, मौत

Tue, 06 Oct 2020 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shoot to dead from his Revovler
युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

जारचा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाहड़ा में गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देर शाम तक पुलिस को मामले से संबंधित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस ने मौका मुआयना किया है। घटना की वजह युवक की मर्जी के खिलाफ शादी तय होना बताई जा रही है। इसी बात पर परिजन से कहासुनी हुई थी।

पुलिस के अनुसार बिसाहड़ा के पूर्व प्रधान संजय राणा के बड़े बेटे विक्रम प्रताप सिंह उर्फ विक्की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ तय कर दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिसंबर को विवाह होना था। मर्जी के खिलाफ शादी तय होने से विक्की परेशान था। वह परिजनों से संबंध तोड़ने के लिए भी कह रहा था, लेकिन परिजन इस पर राजी नहीं हो रहे थे। इस बात को लेकर घर में विवाद था। ग्रामीणों ने बताया कि इससे नाराज विक्की ने सोमवार दोपहर घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में विक्की को दादरी के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। वहां से गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में युवक की मर्जी के खिलाफ शादी तय करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed