फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shivani won silver for the country in the World Wushu Championship

Noida News: शिवानी ने वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में देश के लिए जीता रजत

Mon, 08 Sep 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shivani won silver for the country in the World Wushu Championship
- ब्राजील में 750 खिलाड़ियों के बीच चमकी जिले की बेटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोेएडा। गौतमबुद्ध नगर की शिवानी प्रजापति ने वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। यह पदक उन्होंने 75 किग्रा भार वर्ग में जीता है। प्रतियोगिता में कई देशों से 750 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।




जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि 1 से 7 सितंबर तक ब्राजील में 17वीं, वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच ग्रेटर नोएडा के दादरी निवासी शिवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया। शिवानी ने सादोपुर झाल स्थित ब्लू डायमंड वुशू अकादमी में कोच अमित रोसा से गुर सीखे हैं। वर्तमान में वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कार्यरत हैं और अपनी ड्यूटी के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। बेटी के रजत पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed