फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shivani and Sol will run in the national

Noida News: नेशनल में दौड़ लगाएंगी शिवानी और सलोनी

Tue, 19 Aug 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Shivani and Sol will run in the national
फोटो --
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले की एथलीट शिवानी सैनी और सलोनी नागर का चयन तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके यह उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को दोनों एथलीट यूपी टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुईं। स्टेट लेवल पर शिवानी ने 100 मीटर में रजत पदक व 200 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया था। सलोनी ने 400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन किया था। वह करीब दो वर्ष से स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश को सेवा दे रही हैं।

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में 20 से 24 अगस्त तक नेशनल इंटरस्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। इसमें ग्रेटर नोएडा की शिवानी सैनी 100 व 200 मीटर दौड़ और धूम खेड़ा गांव निवासी सलोनी नागर 400 मीटर रिले दौड़ में हिस्सा लेंगी। ग्रेटर नोएडा के एथलीट कोच सोनू भाटी को यूपी टीम के पुरुष वर्ग और मुन्नी नागर को महिला वर्ग के कोच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed