{"_id":"68ed487e001bb79f420a5734","slug":"shared-ideas-related-to-disaster-cycle-with-students-na-news-c-36-1-amb1003-151360-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आपदा चक्र संबंधी विचारों को विद्यार्थियों से किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आपदा चक्र संबंधी विचारों को विद्यार्थियों से किया साझा
Tue, 14 Oct 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
साहा के राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा के भूगोल विभाग की ओर से आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान करवाया गया। व्याख्यान का विषय आपदा प्रबंधन चक्र में युवाओं के योगदान से संबंधित रहा। महाविद्यालय प्राचार्या रेणु ऋषि के नेतृत्व में व्याख्यान में सभी विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के समय, सतर्कता एवं बचाव से संबंधित कार्यों से रूबरू करवाया गया।
व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर पंजाब यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. विश्व बंधु ने आपदा चक्र संबंधी विचारों को सभी विद्यार्थियों से साझा किया। गुंज स्वयंसेवी संस्था की ओर से अमित ने भारत के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार की आपदाओं संबंधित प्रत्यक्षदर्शी विचारों को साझा किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में ही पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर भूगोल विभाग के प्रोफेसर गणेश्वरी, संजय, देवेंद्र, संजीव गोयल, सुनील एवं वीरेंद्र उपस्थित रहे।