फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sharda wreaks havoc in Grant 12, five concrete houses submerged in the river

Noida News: ग्रंट 12 में शारदा का कहर, नदी में समा गए पांच पक्के मकान

Mon, 22 Sep 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sharda wreaks havoc in Grant 12, five concrete houses submerged in the river
सिंघिया में कटे मकान को देखते परिजन व लेखपाल राकेश शुक्ला।संवाद
निघासन। शारदा नदी इन दिनों ग्रंट 12 गांव के लिए काल बनी हुई है। कटान ने ग्रामीणों को सड़कों पर ला खड़ा कर दिया है। रविवार सुबह नदी की तेज धारा में निर्मला, धीरज, सुमित्रा देवी, विपिन कुमार और राधेश्याम के पक्के मकान बह गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, अब तक 117 घर नदी में समा चुके हैं। दर्जनों बीघा उपजाऊ जमीन और मवेशी भी नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। रोजाना कई घर बहने से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग बेघर होकर खुले आसमान तले रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कटान पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन मुआवजे की रकम देकर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रहा है। उनका कहना है कि असली राहत तब मिलेगी जब सुरक्षित स्थान पर स्थायी पुनर्वास कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत तहसीलदार मुकेश वर्मा ने बताया कि जलस्तर घटने के साथ ही शारदा का कटान तेज हो गया है। प्रशासन पीड़ितों के पुनर्वास की व्यवस्था कराएगा।


शारदा नदी में समा रहा सिंघिया गांव
- एक ही दिन में नदी में समाए 11 घर, अब सिर्फ 53 घर बचे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ का सिंघिया गांव शारदा नदी की कटान से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। गांव में 2024 में कुल 119 घर थे। पिछले साल 25 घर कटान की चपेट में आ गए। इस साल सितंबर से शुरू हुए कटान में अब तक 41 और घर नदी में समा चुके हैं।

21 सितंबर को एक ही दिन में 11 मकान, सड़कें और कई बिजली के खंभे नदी में बह गए। जिन परिवारों के घर नदी में समा गए उनमें रामनरायन, दारासिंह, लल्लन, महेश कुमार, प्रमोद कुमार, भृगुनाथ, रामप्रवेश, नीरज कुमार, गौरीशंकर, गनेश और हरेराम के नाम शामिल हैं। यह लोग सड़क किनारे तिरपाल डालकर अपने बच्चों और मवेशियों के साथ रहने को मजबूर हैं।
बेघर हुए परिवारों की स्थिति दयनीय है। महिलाएं और बच्चे खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए दूध और दवाओं की कमी है। मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करना भी चुनौती बन गया है। पीने के पानी की किल्लत पैदा हो गई है।

बिजली के खंभे और तार नदी में बह जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों को जंगली जानवरों के हमले का भी डर सता रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल राकेश शुक्ल स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और तहसील प्रशासन को नियमित रूप से जानकारी दे रहे हैं।

सिंघिया में कटे मकान को देखते परिजन व लेखपाल राकेश शुक्ला।संवाद

सिंघिया में कटे मकान को देखते परिजन व लेखपाल राकेश शुक्ला।संवाद

सिंघिया में कटे मकान को देखते परिजन व लेखपाल राकेश शुक्ला।संवाद

सिंघिया में कटे मकान को देखते परिजन व लेखपाल राकेश शुक्ला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed