{"_id":"68d5b2e6d1e84dbc0f053a4d","slug":"shankaracharya-suddenly-landed-in-hathras-by-train-was-welcomed-na-news-c-56-1-hts1003-137966-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अचानक ट्रेन से हाथरस में उतरे शंकराचार्य, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अचानक ट्रेन से हाथरस में उतरे शंकराचार्य, हुआ स्वागत
Fri, 26 Sep 2025 05:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:17 AM IST
सार
पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अचानक हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर उतर गए। उनके स्वागत के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। सुरक्षा के तहत स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर कोलकाता एक्सप्रेस से उतरते पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती बृहस्पतिवार सुबह अचानक हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह कोलकाता से ग्वालियर जाने वाली 12319 सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। उन्हें इस ट्रेन से मथुरा जाना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम में बदलाव होने से वह हाथरस सिटी स्टेशन पर उतर गए।
यहां एमएलसी ऋषिपाल सिंह पूरे अमले के साथ मौजूद थे। जैसे ही शंकराचार्य ट्रेन से उतरे, स्टेशन पर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। स्टेशन परिसर जगद्गुरु की जय और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। स्टेशन पर शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रशासन की ओर से भी उच्चस्तरीय तैयारी की गई।
डीएम राहुल पांडेय, एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ एसडीएम राजबहादुर सिंह, सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण और भारी पुलिस बल स्टेशन पर मौजूद रहा। स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। आमजन की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके बाद जगद्गुरु स्टेशन से कार से मथुरा के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि वह शुक्रवार को इगलास में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।