फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shahberry's biggest builder will be NSA

शाहबेरी के सबसे बड़े बिल्डर जसबीर मान पर रासुका को शासन की मंजूरी

Tue, 26 Nov 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shahberry's biggest builder will be NSA
शाहबेरी के सबसे बड़े बिल्डर पर लगेगा रासुका
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने शाहबेरी के सबसे बड़े बिल्डर नई दिल्ली निवासी जसबीर मान पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने की मंजूरी दे दी है। एसएसपी वैभव कृष्ण की रिपोर्ट पर डीएम बीएन सिंह ने शासन से आरोपी पर रासुका लगाने की सिफारिश की थी। जसबीर मान ने शाहबेरी में सबसे अधिक 261 फ्लैटों का अवैध निर्माण कराया है। जसबीर मान फिलहाल जेल में है। वहीं, शाहबेरी के एक अन्य बिल्डर शाहबुद्दीन पर रासुका की अवधि तीन माह के लिए बड़ा दी गई है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि गौतमपुरी नई दिल्ली निवासी जसवीर मान ने मान प्रॉपर्टी डेवलपर्स के माध्यम से शाहबेरी क्षेत्र में वर्ष 2017-18 में बहुमंजिला इमारतें खड़ी की। खसरा नंबर 35, 46 और 164 पर कराए गए निर्माण कार्य में भवन नियमावली का पालन नहीं किया गया था। साथ ही घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया। झूठ बोलकर लोगों को फ्लैट बेच गए थे। वह फिलहाल जेल में बंद है। अहम है कि शाहबेरी गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की अनुमति के बिना बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर दी गईं। जो प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर बनी हैं। 17 जुलाई, 2018 की रात गांव में दो बहुमंजिला इमारत ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। ढहने वाली बिल्डिंग के बिल्डर मेरठ के लिसाड़ी रोड निवासी शाहबुद्दीन पर 28 अगस्त 2019 को तीन माह के लिए एनएसए लगाया गया था। तीन माह पूरे होने से पहले जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेजकर एनएसए की अवधि बढ़ाने की संस्तुति की थी। शासन ने एनएसए को तीन माह के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

रेरा में खरीदारों ने की थी जसबीर मान की शिकायत
बिल्डर जसबीर मान से फ्लैट खरीदने वालों ने यूपी रेरा में भी शिकायत की है। खरीदारों ने फ्लैटों को अवैध बताकर पैसा वापस दिलाने की मांग की है। पिछली दो सुनवाई के दौरान बिल्डर के अधिवक्ता ने पक्ष रखने का समय मांगा है। मामले में रेरा की पीठ दिसंबर के पहले सप्ताह में सुनवाई करेगी। अगर बिल्डर पक्ष नहीं रख पाता है तो फिर पीठ अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed