फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shadab Jakati again in discussion, BJP leader also complains

Noida News: शादाब जकाती फिर चर्चा में, भाजपा नेता की भी शिकायत

Sat, 29 Nov 2025 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shadab Jakati again in discussion, BJP leader also complains
मवाना (मेरठ)। यूट्यूबर शादाब जकाती के एक और वीडियो को आपत्तिजनक बताकर भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, भाजपा नेता के खिलाफ भी मवाना के अटौरा रोड निवासी बिलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। आरोप है कि भाजपा नेता ने दिव्यांग व्यक्ति पर अपमानजनक टिप्पणी की है। इससे भारत के दिव्यांगों का अपमान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि दस रुपये का बिस्किट कितने का है...संवाद से मशहूर हुए शादाब जकाती को बृहस्पतिवार ही इंचौली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। उनको जमानत मिल गई थी। आरोप था कि एक वीडियो में बच्ची के सामने ही महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई। इसकी शिकायत भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की और कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया। वहीं, शादाब जकाती का दूसरा वीडियो राहुल ठाकुर ने फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसे भी आपत्तिजनक बताया।
विज्ञापन

इसी बीच, अब शुक्रवार को अटौरा रोड निवासी बिलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत की। इसमें फेसबुक पर भाजपा नेता राहुल ठाकुर द्वारा किसी चैनल को इंटरव्यू के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ टांग का व्यक्ति कहे जाने पर रोष जताया गया। उसने दिव्यांगों को नीचा दिखाने और अपमान करने वाली भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। यह वाक्य एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत के तीन करोड़ दिव्यांगों के सम्मान से जुड़ा है। शिकायतकर्ता खुद भी दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राहुल ठाकुर की शिकायत के बाद ही इंचौली पुलिस ने शादाब जकाती को गिरफ्तार कर उसका शांति में चालान किया था। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed