{"_id":"6ad788e9facd4dbfb00bd044","slug":"sgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4853935-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धूप जलाने से मना करने पर गर्भवती महिला और परिजनों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धूप जलाने से मना करने पर गर्भवती महिला और परिजनों से मारपीट
विज्ञापन
- सेक्टर-77 की प्रतीक विस्टेरिया सोसाइटी में महिला के अस्थमा से बिगड़ रही थी तबीयत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टेरिया सोसाइटी में धूपबत्ती जलाने से मना करने पर पड़ोसी पर गर्भवती महिला को धक्का देने और उसके पति व बुजुर्ग ससुर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, महिला गंभीर अस्थमा से पीड़ित है और धूपबत्ती के धुएं से उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, सोसाइटी के सौरभ कुमार मिश्रा अपनी गर्भवती पत्नी मेघा पांडे और परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर लगातार धूपबत्ती जलाने का आरोप है। सौरभ का कहना है कि धुएं के कारण उनकी पत्नी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इससे पहले भी अस्थमा का गंभीर दौरा पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। आरोप है कि घटना वाले दिन मेघा ने पड़ोसी से धूपबत्ती नहीं जलाने का अनुरोध किया, ताकि धुएं से उनकी तबीयत न बिगड़े। इस पर पड़ोसी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और उन्हें धक्का दे दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सौरभ के बुजुर्ग पिता के साथ भी अभद्रता और मारपीट का आरोप है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।