Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfd

Noida News: रेकी के बाद घर खंगालने वाले बदमाश पकड़े गए

Sun, 07 Dec 2025 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
sgfd
रेकी के बाद घर खंगालने वाले बदमाश पकड़े गए
विज्ञापन

नोट- फोटो है।

-सेक्टर-49 थाना पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी का सामान भी बदमाशों से हुआ बरामद

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। रेकी करने के बाद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन बदमाशों को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पकड़ा है। यह बदमाश चोरी का सामान बेचने के दौरान पकड़े गए। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। पुलिस का दावा है कि पिछले दिनों शहर में भी इन बदमाशों ने चोरी की थी।

एसीपी टि्वंकल जैन ने बताया कि आरोपियों की पहचान हापुड़ पिलखुवा के खेड़ा गांव के चरण सिंह उर्फ चन्ना, मयंक शर्मा व मनीष गिरी के रूप में हुई। मनीष 22 साल का है, जबकि चरण सिंह की उम्र 26 और मयंक शर्मा की 25 साल है। सभी आठवीं से दसवीं तक पढ़े हुए हैं। चन्ना गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ हापुड़ और नोएडा के अलग-अलग थानों में पांच केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। ये नोएडा और हापुड़ के अलावा गाजियाबाद में भी चोरी के आरोपी हैं। तीनों ने मिलकर दो दिन पहले पिलर संख्या 43 के सामने एक घर से चोरी की थी। एक माह पहले सेक्टर 49 के गली नंबर एक में भी एक घर से गहने व नकदी चोरी की थी। आरोपियों ने चोरी के माल में कुछ बेच दिया था। बचे माल को बेचने जा रहे थे। आरोपियों के पास से जो नकदी बरामद हुई है, उसे उन्होंने चोरी के सामान को बेचकर अर्जित किया था। गिरोह के सरगना ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।चरण सिंह पांच, मयंक मनीष तीन-तीन प्राथमिकी में नामजद हो चुके हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। कब्जे से चोरी का एक कैमरा, दो जोड़ी पायल, दो बैग, चार जींस पैंट, छह शर्ट, तीन जोड़ी बिछुवे व 9300 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पिलखुआ
से आकर करते थे रेकी, फिर चोरी:
थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि ये बदमाश रोजाना पिलखुआ से नोएडा आते हैं। बंद पड़े घरों की रेकी करते हैं। जिस घर में लोग नहीं रहते हैं या नौकरी पर जाने के बाद घर कई घंटे तक खाली रहता है। उसी घर को ही गिरोह के सदस्य निशाना बनाते हैं। अपने पास रखे उपकरण से मिनटों में घर का दरवाजा और लॉक तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल होते हैं और कुछ ही समय में गहने और नकदी समेत अन्य महंगे सामान चोरी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed