फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgdf

Noida News: अनिकेत के परिजन से मिलेगा प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 30 Oct 2025 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
sgdf
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी/रबूपुरा। रबूपुरा में दलित किशोर अनिकेत की पीटकर हत्या के मामले में कांग्रेस पार्टी भी मैदान में आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अनिकेत के परिजन से मिलेगा। बाद में यह प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों से भी इस मसले पर मिलेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि 15 अक्तूबर को रबूपुरा में दलित किशोर की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मसले को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने भेजने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के गौतमबुद्ध नगर होने के कारण उन्हें सूचना जारी की गई है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक गजराज सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संजीव गर्ग, जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, शहर अध्यक्ष मुकेश यादव, अजय चौधरी, दिनेश शर्मा, पुरुषोत्तम नागर समेत 14 नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed