फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgd

Noida News: हॉस्टल के कमरे से छात्र का 10 हजार व पर्स चोरी

Tue, 17 Feb 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
sgd
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एनआईईटी रक्षा हॉस्टल में एक छात्र के कमरे से 10 हजार नकद और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। देव तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 फरवरी की दोपहर 12 बजे से 8 फरवरी की शाम उनके कमरे से उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में 10 हजार नकद के अलावा उनके पहचान पत्र और बैंक कार्ड भी रखे हुए थे। उन्होंने अपना पर्स कमरे के अंदर सुरक्षित रखा था। घटना के दौरान उनकी अनुपस्थिति में केवल उनके रूममेट और हॉस्टल का एक केयरटेकर ही कमरे में आए थे। जब उन्होंने अपने सामान की जांच की तो पर्स और नकदी गायब मिले। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed