फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfgdg

पाक जासूसी मामला: नूंह के वकील रिजवान को पुलिस ने 8 दिन की रिमांड पर लिया

Thu, 27 Nov 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
sfgdg
- पंजाब से साथी अजय अरोड़ा भी गिरफ्तार, रात्रि ढाई बजे किया दोनों को अदालत में पेश
विज्ञापन


- 33 - 34 लाख की बरामदगी अजय अरोड़ा से करने एवं अन्य सुराग लगाने के लिए मिला 8 दिन का रिमांड

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी और आतंकी फंडिंग के गंभीर आरोप में गिरफ्तार तावडू के गांव खरखड़ी निवासी युवा वकील रिजवान को बुधवार को ही देर शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड दी गई है। इसी मामले में पुलिस ने पंजाब के जालंधर थाना शाहकोट, मलेशियन पट्टी निवासी अजय अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो हवाला के जरिए रिजवान को पैसे पहुंचाने और लेन-देन में सहयोग करने का आरोपी है। अजय अरोड़ा मिठाई का कारोबारी बताया जा रहा है और हवाला का काम भी करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिजवान के पंजाब नेशनल बैंक खाते में करोड़ों रुपये की हवाला राशि पाकिस्तानी हैंडलरों से आई थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पंजाब में देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में होना था। रिजवान बार - बार पंजाब के विभिन्न शहरों का दौरा करता था। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने रिजवान के पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इनमें कई संदिग्ध चैट, डॉक्यूमेंट्स और संपर्क मिले हैं जो पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह जानकारी सामने आई है कि वकील रिजवान ने करीब 30-35 लाख रुपये साथी अजय अरोड़ा को दिए थे। इसके बाद उस रकम को अजय अरोड़ा ने एक व्यवसायी को दे दिया जो फिलहाल विदेश में बताया जा रहा है। बुधवार को नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिजवान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने जालंधर में दबिश देकर अजय अरोड़ा को पकड़ा। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि दोनों आरोपियों को रात्रि करीब ढाई बजे सीजेएम छवि गोयल की अदालत में पेश किया गया ताकि मीडिया को भनक ना लगे। सरकारी वकील विजय सहरावत ने बताया कि दस दिन की रिमांड अभिमन्यु डीएसपी तावडू की तरफ से मांगा गया था, लेकिन आठ दिन का रिमांड दिया गया। अजय अरोड़ा से करीब 33 - 34 लाख रुपये की बरामदगी होनी है। पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। पुलिस जांच प्रभावित होने की शंका के चलते अभी मीडिया को आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed