{"_id":"6ac39d4ad19dc6551f005c97","slug":"sfgdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108215-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चलती महिंद्रा एसयूवी कार में लगी आग, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चलती महिंद्रा एसयूवी कार में लगी आग, चालक सुरक्षित
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। 130 मीटर रोड स्थित सेक्टर-12 में सोमवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही चालक ने वाहन रोक दिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ईकोटेक-3 फायर सर्विस की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर-15 निवासी अमर सिंह अपनी महिंद्रा एसयूवी से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डॉक्टर के पास एमआरआई कराने के लिए आए थे। सेक्टर-12 के पास पहुंचते ही अचानक उनकी कार में आग लग गई। वहीं ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस का कहना है कि फायर सर्विस को सोमवार को सेक्टर-12 में एक गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।