{"_id":"6a4120dd9f969b63c407dc6f","slug":"sfgd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98644-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 'सुविधाएं नहीं, सिर्फ समस्याएं'...गामा-1 के लोगों का छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 'सुविधाएं नहीं, सिर्फ समस्याएं'...गामा-1 के लोगों का छलका दर्द
विज्ञापन
संवाद------ अनिल कुमार गुप्ता
अमर उजाला संवाद ......सेक्टर में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं होने से कोई भी व्यक्ति सेक्टर में आ जाता है
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चमकते शहर की तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत तब सामने आई, जब सेक्टर गामा-1 के लोगों ने अपनी रोजमर्रा की परेशानियां खुलकर बयां कीं। सुरक्षा, साफ-सफाई और बदहाल पार्कों से जूझ रहे निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई सवाल उठाए।
निवासियों ने बताया कि सेक्टर में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर जाता है, जिससे चोरी और अन्य घटनाओं का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई है। कई जगह पेड़ों की टहनियां सड़क और बिजली की लाइनों तक पहुंच गई हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़ा उठाने आने वाले कर्मचारी भी कई बार लोगों से कूड़ा उठाने के अलग से पैसे मांगते हैं। पार्कों की हालत भी बेहद खराब है। घास सूख चुकी है और जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। बच्चों को खेलने के लिए पार्कों में ले जाना भी मुश्किल हो गया है।
निवासियों ने कहा कि सेक्टर में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से लोग परेशान है। इसके साथ ही कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय सड़कों पर अंधेरा रहता है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में कोई आरडब्ल्यूए भी नहीं है। इसके कारण समस्याओं को उठाने और उनका समाधान कराने के लिए कोई जिम्मेदार संस्था नहीं है। लोगों ने प्राधिकरण से जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
- सेक्टर में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है। कोई भी व्यक्ति बिना रोक-टोक अंदर आ जाता है। इससे परिवारों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। -अजय पाल सिंह
- काफी समय से सेक्टर में पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। पेड़ों की शाखाएं सड़क तक फैल गई हैं। बारिश और आंधी में हादसे का खतरा बना रहता है। -अमित कुमार मदान
- सेक्टर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी कई बार पैसे मांगते हैं। नियमित सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। -अनिल कुमार गुप्ता
- पार्कों की हालत बहुत खराब है। बच्चे वहां खेल भी नहीं सकते। पार्कों की सफाई और रखरखाव पर ध्यान दिया जाना चाहिए। -हरिओम शर्मा
- सेक्टर में लावारिस पशु घूमते रहते हैं। वहीं कई स्ट्रीट लाइट खराब हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है और लोगों को परेशानी होती है। -संजय भाटी
- सेक्टर में अभी तक कोई आरडब्ल्यूए नहीं है। लोगों की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। जल्द आरडब्ल्यूए का गठन कर सुविधाएं बेहतर की जाएं। - राजदीप नागर