{"_id":"69d28f703d79d38dac0b1474","slug":"sfgd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91576-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑटो के जमावड़े से परी चौक और सूरजपुर में लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑटो के जमावड़े से परी चौक और सूरजपुर में लगता है जाम
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- -- -- -
ऑटो के जमावड़े से परी चौक और सूरजपुर में लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख चौराहों परी चौक, सूरजपुर और दादरी तिराहा पर सवारियां लेने के लिए दिन भर ऑटो का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क पर खड़े इन ऑटो के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोग लगातार सड़कों से ऑटो हटाने की मांग करते रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा का प्रमुख गोल चक्कर परी चौक और सूरजपुर का टी-पॉइंट सबसे अधिक प्रभावित हैं। सूरजपुर टी-पॉइंट पर नोएडा, परी चौक और दादरी की ओर जाने वाली सड़क पर ऑटो की लंबी कतार लगी रहती है। इसके कारण सड़क पर केवल एक वाहन के निकलने की जगह बचती है, जिससे यातायात धीमा हो जाता है और जाम लग जाता है।
इसी तरह परी चौक पर सूरजपुर, कासना और नोएडा की ओर जाने वाली लेन में ऑटो चालक सड़क पर ही खड़े होकर सवारियां भरते हैं। यहां सवारियां लेने की होड़ के कारण अव्यवस्था और बढ़ जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है। दादरी तिराहे की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। यहां सूरजपुर, गाजियाबाद और सिकंद्राबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर दिन भर ऑटो खड़े रहते हैं। पास की सब्जी मंडी में सवारियां लेने को लेकर चालकों के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। व्यापारी और स्थानीय लोग कई बार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के एक-दो दिन बाद ही स्थिति फिर पहले जैसे हो जाती है।
विज्ञापन
दादरी व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल का कहना है कि दादरी तिराहे के 100 मीटर के दायरे में ऑटो संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग कई बार की गई है, लेकिन इस पर अमल नहीं होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है।