{"_id":"6a96eb1a7972d5d8790717c7","slug":"sfgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4673931-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी की बाइक से मोबाइल लूटने निकले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी की बाइक से मोबाइल लूटने निकले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक से मोबाइल लूटने निकले तीन बदमाश गिरफ्तार
- कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक का इस्तेमाल वारदात के लिए करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बाइक, तीन मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद और चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल बेचने के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार देर रात सेक्टर-62 इलाके में संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सेक्टर-62 में तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी रोहित, हर्ष कुमार और यशवंत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन और चाकू मिला। जांच में बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 17 अगस्त को उन्होंने सेक्टर-62 के पास ई-रिक्शा में जा रहे एक व्यक्ति से मोबाइल झपटा था। बाद में इसे चार हजार रुपये में बेच दिया था। बिक्री की रकम में से दो हजार रुपये उनके पास बचे थे। ये आरोपी नोएडा में राहगीरों को निशाना बनाते थे।