फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdsgfd

Noida News: दिवाली की रात ग्रेनो वेस्ट की पांच सोसाइटियों की बालकनी में लगी आग

Tue, 21 Oct 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
sfdsgfd
फोटो
विज्ञापन




-स्प्रिंग मिडोज, फ्यूजन होम्स, निराला एस्टेट, ईकोविलेज-1 और गौड़ सिटी-1 की फ्लैट बालकनी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेट नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में दिवाली की रात सोमवार रात करीब 10 बजे से रात 2 बजे के बीच पांच हाई राइज सोसाइटियों की बालकनी में आतिशबाजी के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आईं। स्प्रिंग मिडोज, फ्यूजन होम्स, निराला एस्टेट, ईकोविलेज-1 और गौड़ सिटी-1 की फ्लैट में आग पटाखों की चिंगारी से लगी। लेकिन दमकल विभाग और सोसाइटी कर्मचारियों की तत्परता से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इससे निवासियों ने राहत की सांस ली है।



ईको विलेज-1 सोमवार रात को दो फ्लैट के अंदर आग लगने की घटना हुई। निवासी मनीष ने बताया कि टावर सी-4 के फ्लैट नंबर 1305 में देर रात को पटाखे की चिंगारी या पटाखा अंदर जाने के कारण वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। जिसके कारण बालकनी में रखी वाशिंग मशीन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामान जलकर राख हो गए। टावर बी-8 के भूतल पर मौजूद फ्लैट में एक निवासी द्वारा मोमबत्ती को इनवर्टर के ऊपर जलाकर दिवाली मनाने के लिए बाहर चले गए। देखते ही देखते मोमबत्ती के कारण इनवर्टर ने आग पकड़ ली। जब लोगों ने बिल्डर प्रबंधन को सूचना दी तो उन्होंने अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं फ्यूजन होम सोसाइटी के रहने वाले सागर ने बताया कि पटाखे के चिंगारी या रॉकेट बालकनी में जाने से वहां रखे सोफे के गद्दे ने आग पकड़ ली। वहीं स्प्रिंग मिडोज की सोसाइटी में बी टावर के ऊपर शाफ्ट में रॉकेट के कारण आग लग गई। जिससे वहां मौजूद पाइप पानी व अन्य पाइप ने आग पकड़ ली और देखते-देखते बढ़ने लगी। ऐसे में पाइप की प्लास्टिक पिघल कर अन्य फ्लैट की बालकनी में भी जाकर गिरी। जिससे वहां पर भी रखा सामान जल गया। सबसे अधिक नुकसान 11वीं, 12वीं और 13वीं मंजिल के फ्लैट मालिकों को हुआ।
विज्ञापन




वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्टेट के फेज-1 में रॉकेट जाने की वजह से फ्लैट की बालकनी में रखा सामान जलकर राख हो गया। सोसाइटी निवासी विशाल ने बताया कि शाम के समय बच्चे नीचे पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान टावर 8 के 9वी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में रॉकेट चला गया और जिससे वहां रखा सामान जलने लगा। वहीं ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया था। सोसाइटी के कर्मचारी की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हार्ड वेयर की दुकान में लगी आग : बीटा-2 कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चौकी फोर्टिस अस्पताल के सामने आसियाना इंटरप्राइजेज में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। हार्ड वेयर की दुकान में लगी आग की सूचना पर नॉलेज पार्क फायर स्टेशन और ईकोटेक-1 फायर स्टेशन से चार गाड़िया के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। वहीं एफएसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर विभाग की टीम ने करीब ढाई घंटे में आग को पूरी तरह काबू कर लिया गया।


कूड़े के ढेर में लगी आग: डेल्टा-3 स्थित कूड़े के ढेर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग के कारण आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया। इस कारण सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article