{"_id":"68e906855e8cdba5020fa22b","slug":"sfdgfd-grnoida-news-c-1-gnd1002-3503153-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डिलीवरी से पहले ही ट्रक में लदा फ्लिपकार्ट का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डिलीवरी से पहले ही ट्रक में लदा फ्लिपकार्ट का माल चोरी
विज्ञापन
- नोएडा में मिला खाली ट्रक, त्योहारी सीजन के लिए दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहा था सामान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहा ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट का लाखों रुपये का सामान रास्ते में चोरी हो गया। इसके बाद खाली ट्रक नोएडा में ओखला पक्षी विहार के पास मिला और चालक लापता है। इस मामले में ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर कोतवाली फेज वन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लूट समेत सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
फरीदाबाद के सेक्टर-21 निवासी मामचंद स्वामी ट्रांसपोर्टर हैं। उनका ट्रक फ्लिपकार्ट के सामान ढुलाई में लगा हुआ है। उनका ट्रक बुलंदशहर खुर्जा के शहबाजपुर दौलत निवासी दीपक कुमार चलाता है। दीपक बृहस्पतिवार तड़के द्वारका दिल्ली से फ्लिपकार्ट का सामान लेकर ग्रेटर नोएडा के लिए निकला था, लेकिन वह बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक भी ग्रेटर नोएडा माल लेकर नहीं पहुंचा। तब स्टोर प्रबंधन ने पता लगाना शुरू किया और ट्रांसपोर्टर से भी संपर्क किया। जब ट्रांसपोर्टर के लोग सक्रिय होकर तलाशना शरू किया तब खाली ट्रक नोएडा में ओखला पक्षी विहार के पास खड़ा मिला। ट्रक का डिजिटल लॉक टूटा पड़ा था। ट्रक से सारा माल गायब था। चालक का भी कोई अता पता नहीं था। चालक दीपक का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। उन्होंने दीपक और माल को आसपास ढूंढा, लेकिन सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ट्रांसपोर्टर मामचंद ने फेज वन थाने में शिकायत की। कोतवाली फेज वन के प्रभारी निरीक्षक अमित मान का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।
“