{"_id":"6a14603deebb5e971903b11f","slug":"sfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95693-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कॉलेज के बाहर कैफे पर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग की अफवाह निकली झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कॉलेज के बाहर कैफे पर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग की अफवाह निकली झूठी
विज्ञापन
- आईआईएमटी कॉलेज के बाहर देर रात हंगामे की चर्चा, पुलिस बोली- पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद,
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज के बाहर देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग की अफवाह फैलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तीन राउंड फायरिंग होने की चर्चाएं तेजी से वायरल हुईं जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया। हालांकि नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने फायरिंग की बात को निराधार बताया है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात एक निजी कॉलेज के पास स्थित कैफे में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से फायरिंग से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले।
वहीं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि फायरिंग की बात निराधार है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आईआईएमटी कॉलेज समूह के पीआरओ राजतिलक शर्मा ने बताया कि परिसर में गोली चलने की खबरें भ्रामक हैं।