{"_id":"6903738090b574e72d0802e9","slug":"sfd-grnoida-news-c-1-gnd1002-3572086-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक पल की लापरवाही से चार साल के बच्चे की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक पल की लापरवाही से चार साल के बच्चे की चली गई जान
विज्ञापन
कार बैक करते समय बच्चा आया चपेट में, सेक्टर-31 में बुधवार शाम हुआ हादसा, कार चालक गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-31 के ए ब्लॉक में बुधवार शाम कार पीछे करते समय टक्कर लगने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आशीष निठारी में रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। बुधवार देर शाम को घर के नजदीक ही सड़क किनारे सेक्टर-36 निवासी जयंत शर्मा की कार खड़ी थी। जयंत कारोबारी हैं। आशीष का चार वर्षीय बेटा अभि दुकान से चॉकलेट लेने घर से बाहर गया था। वहां से आते समय दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी जयंत शर्मा ने स्विफ्ट डिजायर कार को लापरवाही से पीछे किया। कार अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ तेज गति से चली और अभि को टक्कर मारते हुए दीवार के पास जाकर रूक गई। कार की चपेट में आकर अभि टायर के नीचे आ गया। अभि की चीख निकलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। तुरंत उसे सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि इस मामले में मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया है और कार चालक जयंत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि कार ऑटोमेटिक है। जैसे ही उसने कार को स्टार्ट किया तो उसमें बैक गियर लगा हुआ था। एक्सीलेटर पर पैर पड़ते ही कार तेज गति से पीछे की तरफ दौड़ गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
चॉकलेट लेने गया था मासूम : इस घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। अभि के घरवालों ने बताया कि वह शाम के वक्त चॉकलेट खाने के लिए बोला था। तब उसकी मां ने उसे पैसे दिए और अभि चॉकलेट लेने चला गया। मां ने दस रुपये देकर उसे दुकान पर भेजा लेकिन वह लौट कर घर नहीं आया। जैसे ही घरवालों को हादसे की सूचना मिली कि सभी लोग दौड़े लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।