छात्रा के साथ दुष्कर्म: सुनसान जगह ले जाकर युवक ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
युवक पर आरोप है कि वह छात्रा को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विस्तार
नोएडा में 13 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर मेडिकल कराने लिए ले गई थी। अस्पताल से लौटते वक्त आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस पर हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी, वह घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि सेक्टर 24 थाना क्षेत्र निवासी छात्रा बुधवार को स्कूल जा रही थी। जिसका पीछा करते हुए एक युवक पहुंचा। वह छात्रा को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन छात्रा को लेकर सेक्टर 24 थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस व नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश शनि गोली लगने से घायल व गिरफ्तार।
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) July 27, 2022
इस संबंध में एडीसीपी नोएडा @rvspps द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/tvy2pi7eVV pic.twitter.com/0tgdALVJwf