{"_id":"602c00758ebc3e1dcc71c862","slug":"sex-racket-busted-in-noida-police-arrested-five-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
Wed, 17 Feb 2021 04:10 AM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Feb 2021 04:10 AM IST
विज्ञापन
चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार...
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की नोएडा पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में देह व्यापार करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मंगलवार को चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह की सरगना रोशनी सोनी, उसके पति दिव्यांश सोनी, शरीफा खातून, मंजू और प्रमिला को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 54 के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने ग्राहकों से लूटे हुए 3,500 रुपए नकद, एक वैगनआर कार, पांच मोबाइल फोन आदि बरामद किए हैं। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरोह की सरगना रोशनी मूल रूप से असम की रहने वाली है और वह दिल्ली में रहती है। रोशनी ऑनलाइन एस्कार्ट सर्विस चलाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनका मुख्य पेशा संगठित गिरोह बनाकर नोएडा तथा एनसीआर में एस्कॉर्ट सर्विस चला कर देह व्यापार करना और ग्राहकों से लूटपाट करना है।