फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Several vehicles collided on Eastern Peripheral Expressway in Greater Noida due to fog

ग्रेनो में कोहरे का कहर: दादरी क्षेत्र में दो जगहों पर सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन; यातायात रहा बाधित

Sat, 13 Dec 2025 12:23 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 13 Dec 2025 12:23 PM IST
सार

शनिवार सुबह घने कोहरे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर भीषण सड़क हादसे हुए। चक्रसेनपुर और समाधीपुर फ्लाईओवर के पास कई वाहन आपस में टकरा गए।
 

विज्ञापन
Several vehicles collided on Eastern Peripheral Expressway in Greater Noida due to fog
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे की वजह से शनिवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दादरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो गईं। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया। जिससे कई वाहन आपस में टकरा गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहली दुर्घटना चक्रसेनपुर फ्लाईओवर के पास हुई, जहां तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। वहीं दूसरी और अधिक गंभीर दुर्घटना समाधीपुर फ्लाईओवर के पास हुई। जहां लगभग एक दर्जन वाहन कोहरे के कारण आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने टोल प्रबंधन टीम के साथ मिलकर क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया है। पुलिसकर्मियों ने यातायात को नियंत्रित करते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ समय में यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों दुर्घटनाओं में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि चर्चा रही कि घटना में एक महिला घायल हुई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed