{"_id":"6367088fc70cc115741393b0","slug":"seven-year-old-girl-was-buried-after-the-soil-excavated-to-build-the-basement-of-the-house-in-noida-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: निर्माण साइट पर मिट्टी में दबकर सात साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार और मकान मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: निर्माण साइट पर मिट्टी में दबकर सात साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार और मकान मालिक गिरफ्तार
Sun, 06 Nov 2022 06:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 06:36 AM IST
सार
मकान का बेसमेंट बनाने के लिए खोदकर निकाली गई मिट्टी ढहने से सात साल की बच्ची दब गई। पिता ने साथी मजदूरों के साथ उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर-31 के डी-ब्लॉक में मकान का बेसमेंट बनाने के लिए खोदकर निकाली गई मिट्टी ढहने से सात साल की बच्ची दब गई। पिता ने साथी मजदूरों के साथ उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता की शिकायत पर मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
जालौन के नंगवा गांव निवासी चंद्रशेखर सेक्टर-31 के ए-69 में एक माह से मजदूरी कर रहे हैं। शुक्रवार शाम भूखंड पर बेसमेंट बनाने के लिए खुदाई कर मिट्टी को बाहर निकालकर एकत्र किया गया था। अचानक बेसमेंट में मिट्टी ढह गई। इससे वहां खेल रही चंद्रशेखर की सात साल की बेटी मनोरमा दब गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने सेक्टर-36 निवासी मकान मालिक राजेश अरोड़ा और हमीरपुर निवासी ठेकेदार जयराम के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि बेसमेंट की खुदाई के समय निर्माण व सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। बच्ची के पिता के शिकायत पर केस दर्ज कर शनिवार को राजेश व जयराम को गिरफ्तार किया गया है।