फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven players from the district will showcase their skills at the Junior National Wushu Championship

Noida News: जूनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के सात खिलाड़ी

Sat, 10 Oct 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Seven players from the district will showcase their skills at the Junior National Wushu Championship
- लखनऊ में 12 अक्तूबर तक चलेगा यूपी टीम का प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन




- चेन्नई में 29 अक्तूबर से 03 नवंबर तक होगी जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सात वुशू खिलाड़ी जूनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन शामली में 25 से 28 जून तक आयोजित उत्तर प्रदेश जूनियर वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के आधार पर हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास करेंगे।
लखनऊ के चौक स्टेडियम में 12 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश की टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इसमें खिलाड़ी अपनी तकनीक सुधारने और राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी पर ध्यान देंगे। जिले से सांडा स्पर्धा के बालक वर्ग में चार और बालिका वर्ग में दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वहीं, ताओलू स्पर्धा में एक खिलाड़ी प्रदेश टीम का हिस्सा बनेगी।
विज्ञापन

बालक सांडा वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में यश सिसोदिया, 60 किलोग्राम में मयंक रौसा, 65 किलोग्राम में अंशुल भाटी और 90 किलोग्राम में आदित्य भाटी चयनित हुए हैं। बालिका वर्ग में 56 किलोग्राम में प्रतिभा और 65 किलोग्राम में कीर्ति का चयन हुआ है। ताओलू स्पर्धा में हितैषी गुप्ता अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई में 29 अक्तूबर से मुकाबले :
जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि जूनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप का आयोजन तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जेपीआर कॉलेज में 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी अपनी कमजोरियों को दूर कर प्रतियोगिता के लिए तैयार होंगे। जिले के सातों खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। खिलाड़ी पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed