फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven months broken record, 131 new infected found

सात माह का टूटा रिकॉर्ड, 131 नए संक्रमित मिले

Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seven months broken record, 131 new infected found
नोएडा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मई के बाद अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मामले रविवार को सामने आए हैं। एक ही दिन में 131 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें तीन विदेशों से आए लोग भी हैं। तेजी से बढ़ रहे संक्रमितों के बीच स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर लगातार कम हो रही है। 24 घंटे में सिर्फ 7 मरीज स्वस्थ हो पाए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 335 हो गया है, जो प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में रविवार को भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। 31 दिसंबर तक केवल दो मरीज भर्ती थे। एक जनवरी को चार मरीज भर्ती हुए। जबकि दो जनवरी को भी चार मरीज भर्ती हुए। इनमें दो यूके और एक सिंगापुर से लौटा नागरिक शामिल है। सभी में हल्के लक्षण हैं। ऑक्सीजन सपोर्ट पर एक भी मरीज नहीं है।
विज्ञापन

इलाज के लिए सिर्फ कोविड अस्पताल
कोरोना की तीसरी लहर का शोर मच रहा है। सरकार ने अस्थायी-स्थायी अस्पतालों में तैयारी की हिदायत दी है, लेकिन जनपद में फिलहाल सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल ही कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत है। हालांकि, कोविड अस्पताल में 240 बेड की क्षमता है। इसमें 100 बेड बच्चों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
- 63,862 अब तक कोरोना संक्रमित
- 63,039 अब तक हो चुके स्वस्थ
- 468 अब तक कोरोना से हो चुकी मौत
--
ऐसे बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ
28 दिसंबर 28
29 दिसंबर 21
30 दिसंबर 38
31 दिसंबर 61
01 जनवरी 61
02 जनवरी 131
--
आंकड़ों का खेल, रिपोर्ट नहीं खा रही मेल
दैनिक आधार पर कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लखनऊ और जिला स्तर पर जारी रिपोर्ट में मेल नहीं खा रहे हैं। इसको लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार सुबह कोरोना के 131 मरीज बताए गए, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 335 बताई गई। वहीं शाम को लखनऊ से जारी रिपोर्ट में मामले घटकर 117 रह गए, जबकि सक्रिय मामले 355 दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed