{"_id":"6079c5bd8ebc3e245b1b442e","slug":"seven-month-old-child-dies-from-corona-22-new-cases-mewat-news-noi5775499188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सात महीने के बच्चे की मौत, मिले 22 नए मरीज, मास्क नहीं लगाने पर लोगों का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सात महीने के बच्चे की मौत, मिले 22 नए मरीज, मास्क नहीं लगाने पर लोगों का कटा चालान
Fri, 16 Apr 2021 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:43 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को 22 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि चार मरीज ठीक होकर घर लौट गए। वहीं कोरोना से सात महीने के एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को 22 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि चार मरीज ठीक होकर घर लौट गए। वहीं कोरोना से सात महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। वह दो माह से बीमार चल रहा था। परिजनों ने 12 अप्रैल को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार को नूंह 9, फिरोजपुर झिरका 2, उजीना 2, शिकरावा, नहेड़ा, लफूरी, खानपुर घाटी, ननकपुर, कैराका, खेड़ला व हिलालपुर में एक -एक मामले सामने आए।
अब जिले में कोरोना के 85 सक्रिय मरीज हो गए है। अब भी 3116 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। हर दिन लगभग 900 मरीजों की जांच की जा रही है। विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बना कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए है।
अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1822 हो गए है। इनमें से 1706 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 55710 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, इनमें से 54363 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1347 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 222852 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 217364 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने पर 4428 लोगों का चालान, 12 से वसूले 1000
कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना मास्क लगाए घूम रहे 4428 लोगों का चालान किया। सुबह के समय पहले की तरह 100 जुर्माने वाला चालान किया जा रहा था, बाद में शासन से आदेश मिलने पर 1000 रुपये के चालान किए गए। पहले दिन 12 लोगों का 1000 रुपये का चालान किया गया। अब आगे से बिना मास्क वाले सभी लोगों का 1000 रुपये का ही चालान किया जाएगा।