{"_id":"60241a188ebc3ee90b47d685","slug":"seven-carore-released-for-development-in-the-district-mewat-news-noi5649555128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के करीब 80 कार्यों के लिए जारी हुऐ सात करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के करीब 80 कार्यों के लिए जारी हुऐ सात करोड़
विज्ञापन
पुन्हाना। जिला प्रशासन डी-प्लान के तहत सात खंडों के सैकड़ों गांवों और नगरपालिका क्षेत्रों में लगभग 80 विकास कार्य कराने पर करीब 7 करोड़ की धनराशि खर्च करेगी। विभाग ने गांवों में कब्रिस्तान, श्मशान घाटों की चार दीवारी, स्कूलों में बिजली कनेक्शन, कम्यूनिटी सेंटर, रास्तों का निर्माण, चौपाल, किरा गांव में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने आदि कार्यों के लिए धनराशि जारी की है। चीफ प्लानिंग एवं डेवलपमेंट ऑफिसर, अतिरिक्त उपायुक्त नूंह द्वारा 30 जनवरी को जिले के पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, नूंह, पिनगवां, तावडू और इंडरी खंडों के अलावा नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और तावडू नगरपालिका के लिए 6 करोड़, 99 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। प्रशासन ने गांवों में निर्माण कार्य शुरू कराने की दिशा में कदम भी उठाने शुरू कर दिए गए हैं। लोगों को उम्मीद है कि इनके पूरे होने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी और जिले के शहर सहित गांवों की सूरत भी बदल जाएगी।
नूंह खंड के विकास कार्यों पर एक नजर
भपावली में कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 9 लाख, सालाहेड़ी गर्ल्स कॉलेज में जरनेटर शेड के लिए 5 लाख, टपकन गांव में कम्यूनिटी सेंटर के लिए 10 लाख, बडौजी गांव में रास्ते के लिए 9 लाख 97 हजार, पल्ला गांव में बीसी श्मशान घाट के लिए 7 लाख रुपये और नूंह नगरपालिका के लिए 25 लाख 50 हजार रुपये आदि की धनराशि जारी हुई।
पुन्हाना खंड
गांव डूडोली में कब्रिस्तान के रास्ते के लिए 9 लाख 80 हजार, हाजीपुर गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 8 लाख, पैमाखेड़ा गांव में रास्ता निर्माण के लिए 9 लाख 88 हजार और नगरपालिका पुन्हाना के लिए 9 लाख 90 हजार रुपये आदि की धनराशि जारी की गई।
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका खंड
मदांपुर गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 8 लाख, हंजापुर गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 9 लाख 99 हजार, गांव हंजापुर में रास्ता निर्माण के लिए 9 लाख 99 हजार, रीगढ गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 9 लाख 99 हजार और नगरपालिका के लिए 29 लाख 58 हजार रुपये आदि की धनराशि जारी हुई।
नगीना खंड
बलई कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 8 लाख 50 हजार, बसई खंानजादा में कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण के लिए 9 लाख 50 हजार, नोटकी गांव में नानू हाउस डीटीएच बोरवाल के लिए 8 लाख आदि की धनराशि जारी की गई। इंडरी खंड
छछेड़ा गांव में भारत घर निर्माण के लिए 9 लाख 05 हजार, रेवासन गांव में बोरवाल आदि के लिए 7 लाख, किरा गांव में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 15 लाख, किरा गांव में हरिजन चौपाल के लिए 6 लाख 65 हजार की धनराशि जारी हुई।
पिनगवां खंड
रनियाला पटाकपुर में श्मशानघाट की चारदीवारी निर्माण के लिए 9 लाख 80 हजार, झारपुड़ी कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण के लिए 8 लाख 94 हजार, हटाना गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 8 लाख 50 हजार रुपये आदि की धनराशि जारी की गई।
तावडू खंड
चहालका गांव में चौपाल निर्माण के लिए 6 लाख, कलापुर गांव में रास्ता निर्माण के लिए 18 लाख, कालवारी में चौपाल के लिए 7 लाख और नगरपालिका के लिए 9 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई।